AIADMK विधायकों ने किया तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट

तमिलनाडु में एक बार फिर चुनाव में मिली शिकस्त के बाद ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) सक्रिय हो गई है. AIADMK के विधायकों ने आज सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा से वॉकआउट किया. उनका आरोप था कि उन्हें शून्य काल के दौरान मुद्दे उठाने की इजाजत नहीं दी गई, जिससे सदन की कार्यवाही में थोड़ी देर के लिए रुकावट आई.पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए बार-बार अनुरोध करने के बावजूद विपक्ष को सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, “आज शून्य काल में स्पीकर ने हमें बोलने की इजाजत नहीं दी. इसलिए हमने सदन से वॉकआउट किया. हमें विधानसभा के अंदर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. हमने स्पीकर से जनता के मुद्दों पर बोलने का मौका मांगा था, लेकिन हमें बोलने का मौका नहीं दिया गया.”

अमोनिया गैस रिसाव पर बहस कराने की मांग

इसके अलावा, अन्य विपक्षी दलों द्रविड़ मुनेत्र कडगम (DMK) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी) के विधायकों ने भी स्पीकर से अनुरोध किया कि वे चल रहे सत्र के दौरान तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर विस्तार से चर्चा करें और सुरक्षा में हुई चूक के लिए जवाबदेही तय करने के साथ-साथ एक विस्तृत रिपोर्ट की भी मांग की.

यह विरोध तब हुआ जब DMK और वामपंथी विधायकों समेत कई पार्टियों ने तिरुवल्लूर जिले में एक सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में हुई अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर चर्चा की मांग की. अमोनिया गैस रिसाव की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है, जबकि 67 घायलों का इलाज चल रहा है और वे मेडिकल निगरानी में हैं.

‘मैं सभी सदस्यों को बोलने का मौका दूंगा’

इस घटनाक्रम के बीच, तमिलनाडु विधानसभा के जेसीडी प्रभाकर ने सदन में जवाब देते हुए भरोसा दिलाया कि सदस्यों को यह मुद्दा उठाने के लिए समय दिया जाएगा. उन्होंने कहा, “सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव की घटना पर DMK, AIADMK और कई अन्य सदस्यों ने विधानसभा में चर्चा की मांग की है. मैं विपक्षी सदस्यों को बोलने का मौका दूंगा.”

विपक्ष इस घटना पर विधानसभा में तत्काल बहस की मांग कर रहा है और प्रभावित इलाके में मज़दूरों की सुरक्षा और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर कर रहा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts