बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 26 से 28 फरवरी के मध्य कृषि विश्वविद्यालय बांदा में विराट किसान मेला का आयोजन किया जा रहा है। विराट किसान मेले का शुभारंभ कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनपद के जनप्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के उच्च अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं उक्त किसान मेला प्रदर्शनी में नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अधिकरण नेडा से पंजीकृत सोलर वेंडर कांति इंटरप्राइजेज इंदिरा नगर बांदा द्वारा बृहद सोलर स्टाल लगाया गया है उक्त स्टाल के माध्यम से जनपद बांदा एवं अन्य जनपदों से आए अन्नदाता किसान भाइयों के मध्य माननीय प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी विजन के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विस्तार से जानकारी दी गई तथा लगभग 300 महानुभावों ने जानकारी प्राप्त करने के उपरांत योजना की सराहना करते हुए सोलर पैनल अपना कर अपने घर में बिजली का प्रोजेक्ट लगवाए जाने हेतु पहल करने का आश्वासन दिया गया प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के अंतर्गत प्रति किलो वाट लागत अनुमानित 60000 आती है 1 किलोवाट पर केंद्र द्वारा 30000 तथा राज्य सरकार द्वारा 15 000 इस प्रकार 1 किलोवाट के सोलर पैनल लगवाने पर 45000 रुपए की सब्सिडी 2 किलो वाट के सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र एवं राज्य द्वारा 90000 रुपए की सब्सिडी तथा 3 किलो वाट से लेकर 10 किलो वाट तक के सोलर पैनल लगाए जाने पर 108000 की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से संबंधित सोलर कनेक्शन धारकों के बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होती है भारत सरकार द्वारा विभिन्न बैंकों के माध्यम से सस्ती ब्याज दर 6 प्रतिशत पर सोलर पैनलों के लगवाए जाने हेतु लोन के माध्यम से भी सुविधा प्रदान की गई है लाभार्थी द्वारा 10 प्रतिशत मार्जन मनी जमा करके लोन के माध्यम से सोलर पैनल लगवाए जा सकते हैं उक्त सटाल में कांती इंटरप्राइजेज बांदा द्वारा सोलर कैमरे का भी प्रदर्शन किया गया सोलर कैमरा पूर्णतया धूप पर आधारित होता है तथा किसान भाइयों के खेत खलिहानों की निगरानी के लिए अचूक उपाय है विराट किसान मेला में पधारे हुए अन्नदाता किसानों द्वारा सोलर पैनल के माध्यम से बिजली उत्पादन एवं सोलर कैमरे के माध्यम से अपने खेत की निगरानी किए जाने की जानकारी प्राप्त करने में बहुत रुचि प्रदर्शित की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बृहद जानकारी प्रदान करते हुए सभी से सोलर अपना बिजली बचाओ की अपील की गई।















