बांदा। सूर्य प्रताप शाही कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्किट हाउस बांदा में जिलाधिकारी की उपस्थिति में उप कृषि निदेशक बांदा एवं जिला कृषि अधिकारी बांदा की विभिन्न योजनाओं जैसे दलहन एवं तिलहन मिनी किट ,एग्री स्टैग, कृषि यंत्रीकरण, डिजिटल क्राप सर्वे एवं खाद वितरण की गहन समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उप कृषि निदेशक बांदा एवं जिला कृषि अधिकारी बांदा द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में उर्वरकों की कमी नहीं है। जिसके क्रम में डीएपी की एक रैक जल्द ही जनपद को उपलब्ध हो जाएगी, जिसका वितरण वितरण केन्द्रों के माध्यम से जनपद के कृषकों को उपलब्ध कराई जाएगी जिसके क्रम में माननीय मंत्री जी द्वारा पीसीएफ के अधिकारियों को निर्देशित किया की स्टॉक में रखी हुई खाद को जल्द ही उर्वरक वितरण केन्द्रों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जनपद में उर्वरक की कमी किसी भी हाल में नहीं होनी चाहिए। एवं अतिवृष्टि से जनपद में जो फसलों की क्षति हुई है उनका बीमा का क्लेम जल्द ही कृषकों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।















