राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद AAP सरकार पर सांसदों का बड़ा आरोप,

आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी छोड़कर बीजेपी में विलय करने के बाद AAP और पंजाब सरकार बदले की आग में जल रही हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी से नाता तोड़ने वालों के खिलाफ बदले की राजनीति की जा रही है. साथ ही यह भी कहा कि AAP आज राजनीतिक दल की जगह ठुकराए हुए ‘पूर्व प्रेमी’ की तरह ज्यादा व्यवहार कर रही है, जो कड़वाहट से भरा है.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे खिलाफ राज्य मशीनरी का इस्तेमाल किया गया, यही बात हमने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान रखा. उन्होंने कहा कि जब तक हम आज्ञाकारी थे तब तक संस्कारी थे, लेकिन पार्टी छोड़ते ही हमें भ्रष्टाचारी बता दिया गया. अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर राघव ने कहा, “आज सुबह राष्ट्रपति से मिलकर मुझे और मेरे तीन साथी सांसदों को बहुत गर्व महसूस हुआ.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts