जम्मू-कश्मीर के बाद राजस्थान के पाली में भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर के बाद राजस्थान में शुक्रवार देर रात को हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राजस्थान के पाली ने शुक्रवार देर रात करीब एक बजकर 29 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए.इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.7 तीव्रता मापी गई है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजस्थान के पाली में 6 अप्रैल को एक बजकर 29 मिनट पर 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

जम्मू कश्मीर में दो बार आया भूकंप

इससे पहले जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में शुक्रवार को रात करीब 11 बजकर 1 मिनट पर फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए थे. साथ ही शुक्रवार सुबह जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा में भूकंप आया था. वहीं, गुरुवार को हिमाचल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से निकले लोग

वैज्ञानिक रूप से समझने के लिए हमें पृथ्वी की संरचना को समझना होगा, पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है. इसके नीचे तरल पदार्थ लावा है और इस पर टेक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती हैं. कई बार ये प्लेट्स आपस में टकरा जाती हैं. बार-बार टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्यादा दबाव पड़ने पर ये प्लेट्स टूटने लगती हैं. ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्ता खोजती है. जब इससे डिस्टर्बेस बनता है तो इसके बाद भूकंप आता है.

भूकंप को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. रिक्टर स्केल भूकंप की तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना होता है, इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है. रिक्टर स्केल पर भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है. ये स्केल भूकंप के दौरान धरती के भीतर से निकली ऊर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts