झांसी बार एसोसिएशन गरौठा चुनाव में एडवोकेट विवेक कुमार त्रिपाठी बने महामंत्री,

झांसी बार एसोसिएशन गरौठा तहसील के चुनाव में महामंत्री पद पर एडवोकेट विवेक कुमार त्रिपाठी की जीत हुई, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण सफलता रही। अध्यक्ष पद पर, वरिष्ठ एडवोकेट रामसेवक पाठक और एडवोकेट अय्यूब सिद्दीक के बीच कड़ी टक्कर रही, जिसमें दोनों को बराबर मत प्राप्त हुए। इस पर दोनों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि पहले छह महीने के लिए पंडित रामसेवक पाठक कार्यभार संभालेंगे, फिर अगले छह महीने के लिए अय्यूब सिद्दीक का कार्यकाल रहेगा।

विजय के बाद, एडवोकेट विवेक कुमार त्रिपाठी का पूरे दिन गरौठा और गुरसरांय क्षेत्र में स्वागत हुआ, जहां बुद्धजीवी वर्ग ने उन्हें मंगलकारी हीरों के रूप में सम्मानित किया। देर शाम को गुरसरांय में मोदी चौराहे से लेकर विभिन्न जगहों पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंगर, पंडित अनिल वशिष्ठ और कई अन्य गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और माला पहनाकर स्वागत किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts