मुजफ्फरनगर में ठंड से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त,

मुजफ्फरनगर में बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह सुनिश्चित करने का फैसला किया है कि कोई भी पात्र व्यक्ति रात के समय खुले आसमान के नीचे या फुटपाथ पर सोने को मजबूर हो। जिलाधिकारी उमेश कुमार मिश्रा ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए सभी उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका और नगर पंचायत प्रशासन के साथसाथ पुलिस विभाग को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। निर्देशों के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान यदि कोई ऐसा व्यक्ति मिलता है, जिसके पास रात में ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है, तो संबंधित अधिकारी उसे तत्काल निकटतम रैन बसेरे तक पहुंचाएंगे।प्रशासन का यह कदम ठंड के मौसम में होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और शासन की स्पष्ट मंशा है कि इस सर्दी के मौसम में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोए। इसी क्रम में पुलिस विभाग को भी पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं, ताकि वे अपने स्तर से भी इस व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करें।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों और संबंधित अधिकारियों को रैन बसेरों की पूरी सूची उपलब्ध करा दी गई है, जिससे जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता दी जा सके। नगर क्षेत्र में टाउन हॉल और रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं, जहां बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा जिले के विभिन्न कस्बों और नगर पंचायत क्षेत्रों में भी रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।मीरापुर, जानसठ, खतौली, बुढाना, पुरकाजी, सिसौली, चरथावल, भोकरहेड़ी और शाहपुर में नगर पालिका या नगर पंचायत कार्यालयों के भीतर रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। इन सभी स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं, ताकि जरूरतमंद लोग सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से रात गुजार सकें।प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें कहीं कोई व्यक्ति ठंड में खुले में रहने को मजबूर दिखाई दे, तो वे तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए 1077, 9412210080 और 0131-2433023 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि ठंड के कारण किसी प्रकार की जनहानि हो। जिला प्रशासन की यह पहल केवल संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग को भी सर्दी के इस मौसम में सुरक्षा और सहारा मिल सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts