चिल्ला/बांदा। चिल्ला बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव का रेपिस्ट व हत्यारे सुनील निषाद पुत्र लोटन प्रसाद के घर की कुड़की कर बुलडोजर से घर गिराया आप को बताते चले न्यायालय तहसीलदार पैलानी के आदेशानुसार टीम सुबह 9 बजे चिल्ला थाना क्षेत्र के चकला गांव पहुंची 3 जून 2025 को चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम चकला में सुनील निषाद पुत्र लोटन प्रसाद ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया था धारा 67 की बेदखली की कार्यवाही के पश्चात तहसील न्यायालय पैलानी के आदेश के अनुपालन में मौके पर एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, नायब तहसीलदार जसपुरा वेद प्रकाश, सीओ सदर, चिल्ला थाना प्रभारी संदीप तिवारी मौके पर मौजूद रहे वही ये वही रेपिस्ट हत्यारा है जो कुछ माह पहले एक 3 वर्षीय लड़की के साथ रेप कर उसको जंगल में फेक आया था उसी सुनील निषाद पुत्र लोटन प्रसाद के घर का चिल्ला लेखपाल हरिओम ने ताला तोड़ा मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशुन निषाद के सामने लेखपाल चिल्ला हरिओम, ताला तोड़ा कानूनगो ,लौमर लेखपाल, प्रशासन की टीम व तमाम ग्राम वासियों के मौजूदगी में कुड़की की गई और बुलडोजर से घर को नष्ट कर दिया।















