एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, लखीमपुर खीरी हुए स्थानांतरित

मुजफ्फरनगर में साढ़े तीन साल के कार्यकाल के बाद एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह का स्थानांतरण लखीमपुर खीरी हो गया। उनके सम्मान में उत्तर प्रदेश कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप समेत कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने नरेन्द्र बहादुर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अनुशासन, सादगी और कार्यकुशलता से प्रशासनिक दायित्व निभाए। उनकी दूरदर्शिता, निर्णय लेने की क्षमता और जनता के प्रति संवेदनशीलता प्रेरणादायक रही। कर्मचारियों ने उन्हें एक प्रेरक, मार्गदर्शक और सहयोगी अधिकारी बताया, जिन्होंने कार्यस्थल को परिवार जैसा वातावरण दिया।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अम्मार हैदर और सचिव मनीष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह भावुकता और सम्मान से भरा रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts