गर्मी से बचाव के लिए एडीएम ने जारी की एडवाइजरी

बांदा। हीटवेव, गर्मी से बचाव हेतु जनपद में राजेश कुमार वर्मा अपर जिलाधिकारी ने जारी एडवाइजरी में बताया है कि बदलते हुए मौषम में बढते हुए तापमान, लू, एवं गर्मी के प्रभाव से बचाव हेतु जनपद बॉदा में जनपदवासियों से अपील की। बताया कि अधिक परिश्रम के मध्य में विश्राम आवश्य करें। छाया में विश्राम करें, बैठे।प्यास की ईच्छा न होने पर भी थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें । शरीर में अधिक गर्मी लगने पर स्नान करें।धूप से बचने हेतु चश्मा, अंगौछा,टोपी ,गमछा का प्रयोग करें ।छाया के लिए छतरी का प्रयोग करें।हल्के रंग,सफेद रंग के सूती ढीले वस्त्र धारण करें।खाने में पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाएं।फलों में रसीले फल तरबूज चिमडी, खीरा ककड़ी को खाएं। बल्कि दही छाछ लस्सी का प्रयोग करें। पानी में ग्लूकोज नीबूं आदि मिश्रित कर के पीएं।

वहीं कहा कि चाय, काफी, मदिरा, नहीं पीएं। गर्मी में ब्यायाम नहीं करें। तली भूनी, मसालेदार खाद्य सामग्री इस्तेमाल नहीं करें। खुले में कार्य करते समय चेहरा सर आदि खुला नहीं रखें। बासी भोजन का सेवन नहीं करें। अधिक गर्मी के समय असाध्य धारण नहीं करें। बच्चे, पालतू पशु, बन्द वाहन में नहीं छोंडे। शरीर का तापमान बढना एवं पसीना नहीं आना। सिर दर्द होना या सिर भारी होना। उल्टी दस्त होना। बेहोश होना। मांसपेशियों में ऐठन। त्वचा सूखना एवं त्वचा का लाल पडना। ब्यक्ति को छायादार एवं ठण्डे स्थान पर ले जाएं। तत्काल 108 पर डायल कर एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाएं। अगर बेहोश ना हो तो शीतल जल पिलाएं। गीले कपड़े या स्पंज रखें। तथा शरीर के कपड़े निकाल दें। पंखे से शरीर पर हवा डालें। शरीर के ऊपर पानी से स्प्रे करें। ब्यक्ति को पैर ऊपर रखकर सुला दें। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राजेश कुमार वर्मा ने जिले में जनपद वासियों के लिए हीट बेव से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी किया। जनपद के लोगों को हीटवेव से बचने के सुझाव एवं सावधानियां बतलाई गयी। जनपद वासियों को गर्मी से बचने हेतु सचेत किया गया।

 

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts