कांवड़ यात्रा को लेकर एडीएम ने बुढाना से बागपत बॉर्डर तक किया निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने मुजफ्फरनगर से बुढाना होते हुए बागपत बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, डायवर्जन योजना तथा कांवड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा मार्ग पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ-साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए भी सभी आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने विभिन्न कांवड़ शिविरों का भी दौरा किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध चिकित्सा सेवाएं, पेयजल, विश्राम स्थल, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों और भोजनालयों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था की भी जांच की गई। होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को केवल ताजा, स्वच्छ और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम बुढ़ाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts