अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण,

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ ने रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण की शुरुआत गार्ड द्वारा सलामी से हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया, जिसमें साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई। महोदय ने संबंधित अधिकारियों को पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने के निर्देश दिए।

उन्होंने बैरकों का भी निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिन्हें तत्काल समाधान के लिए निर्देशित किया गया। बैरक व आस-पास की साफ-सफाई रखने की सलाह दी गई। मोटर परिवहन शाखा, शौचालय, बार्बर शॉप, पुलिस कैफे, और लाइब्रेरी का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और सेवाओं की गुणवत्ता पर ध्यान दिया गया।

इसके बाद महोदय ने गार्ड के टर्नआउट को चेक किया और सतर्कता से ड्यूटी करने के लिए निर्देश दिए। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। इसके पश्चात कैस कार्यालय और सब्सिडियरी कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अंत में, महोदय ने पुलिस लाइन स्थित मन्दिर प्रांगण में चल रहे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के मेडिकल परीक्षणों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts