मुश्किल में फंसी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस,

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। यह मामला महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। कोर्ट ने इस केस में सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के खिलाफ भी आरोप तय किए हैं।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी आरोपियों को अगली तारीख पर पेश होने का निर्देश दिया है। ईडी का आरोप है कि सुकेश ने धोखाधड़ी से कमाए पैसे से जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। इस मामले में जैकलीन से कई बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने उन्हें इस केस में आरोपी बनाया है, जबकि जैकलीन का कहना है कि उन्हें सुकेश की असली पहचान के बारे में जानकारी नहीं थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts