चरथावल में भाजपा स्थापना दिवस पर सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चरथावल के महादेव मंदिर परिसर में चरथावल विधानसभा द्वारा सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और अन्य नेताओं ने किया। उन्होंने पार्टी के कर्मठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र उत्थान के लिए प्रेरित करते हुए संबोधित किया।

डॉ. निर्वाल ने कहा कि भाजपा संगठनात्मक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसकी नींव लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने अपने संस्थापकों और महान नेताओं के बल पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है और इसमें कार्यकर्ताओं के परिश्रम का बड़ा योगदान है।

सम्मेलन में चरथावल विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी सपना कश्यप, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर और कार्यक्रम के जिला संयोजक मोहन तायल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रवीण राणा और रामभूल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य डॉ. विपिन त्यागी ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts