भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ़्फ़रनगर क्षेत्र के कस्बा पुरकाजी में बंधन बैंक सुबह समय से पहले तथा रात 8 बजे तक खुला रहता है! कई लोगों की आ रही लगातार शिकायतों के बाद भी बैंक मैनेजर कर रहा है मनमानी! बैंक ने कोई भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखा हुआ है और न ही बैंक के बाहर कोई सिक्योरिटी कैमरा लगा हुआ है! जब पत्रकारों द्वारा बैंक मैनेजर से इस बारे में पूछताछ किया तो बैंक स्टाफ ने पत्रकारो से बत्तमीजी करते हुए और बंधक बनाकर बैठा लिया गया! पत्रकारों द्वारा पुरक़ाज़ी इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र मोहन सिद्धू को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुरक़ाज़ी इंस्पेक्टर तुरंत बंधन बैंक पहुँचे और मामले की जानकारी ली! और बैंक मैनेजर को हड़काते हुए कहा कि बैंक की साथ कोई घटना होने पर कौन ज़िमेदार होगा! पुरकाजी इंस्पेक्टर ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बैंक में कल ही सिक्योरिटी गार्ड और बैंक के बाहर सिक्योरिटी कैमरा लगवाने के लिए आदेश दिये! बैंक मैनेजर ने सभी बातो को मानते हुए आगे से आज्ञा का पालन करने का आश्वासन देते हुए बैंक बंद कर दिया! तब कही जाकर मामला शांत हुआ!















