बांदा:माफिया पर कार्रवाई 24 लाख की संपत्ति कुर्क.

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में कोतवाली देहात पुलिस ने जौरही गांव निवासी कुख्यात अभियुक्त निरंजन पुत्र स्वयंबर की लगभग 24 लाख रुपये की अवैध अचल संपत्ति कुर्क कर ली है।थाना कोतवाली देहात में दर्ज मु0अ0सं0 216/25 धारा 2(b)(i)/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी पर लूटपाट, जबरन वसूली और समाज में भय व्याप्त कर अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप थे। विवेचना प्रभारी निरीक्षक मटौंध दीपेन्द्र सिंह कर रहे थे।
जांच में पता चला कि अभियुक्त ने आपराधिक कृत्यों से एक हार्वेस्टर खरीदी थी। रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई। डीएम कोर्ट ने 22.05.2026 को कुर्की का आदेश दिया। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत 24 लाख की हार्वेस्टर जब्त कर ली गई।आपराधिक रिकॉर्ड अभियुक्त निरंजन पर लूट, वसूली, गुण्डा एक्ट समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह बनाकर समाज विरोधी काम करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts