पाकिस्तान में बुशरा बीबी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को लेकर हाल ही में खबरें आ रही हैं कि वह 19 करोड़ पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में अदालत में पेश नहीं हुईं, जिसके बाद उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। अदालत में आठ सुनवाइयों में लगातार न उपस्थित रहने के कारण यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (NAB) ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की।NAB की टीम 23 नवंबर को बुशरा बीबी को गिरफ्तार करने के लिए पेशावर गई, लेकिन जब वे उनके घर पर पहुंचे और गिरफ्तारी वारंट दिखाया, तो पता चला कि वह घर पर मौजूद नहीं थीं। इसके बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।हालांकि, बुशरा बीबी इस समय खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में रह रही हैं, जहां इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की सरकार है। इस मामले में छापेमारी जारी है, और उनकी तलाश जारी है।

बुशरा बीबी पर क्या है आरोप?

इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों पर 50 अरब पाकिस्तानी रुपए (19 करोड़ पाउंड) के दुरुपयोग का आरोप है, जिसे ब्रिटेन की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने एक संपत्ति कारोबारी के साथ समझौते के तहत पाकिस्तान को लौटा दिया था. यह पैसे पाकिस्तान के राष्ट्रीय खजाने के लिए थे, लेकिन इसका इस्तेमाल उस निजी लाभ के लिए किया गया, जिससे बुशरा और खान को विश्वविद्यालय बनाने में मदद मिली थी. अल-कादिर ट्रस्ट के ट्रस्टी के रूप में बीबी पर इस समझौते से लाभ उठाने का आरोप है. बुशरा पर झेलम में अल-कादिर विश्वविद्यालय के लिए 458 कनाल भूमि अधिग्रहण का भी आरोप है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts