दिल्ली पुलिस ने तीन मेट्रो स्टेशन और कुछ ट्रेन में सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिखे होने के मामले में एक्शन लिया है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. दिल्ली की राजनीति इस मुद्दे पर काफी गरमा गई. आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की बात कही.इस मुद्दे पर बैठक के लिए आम आदमी पार्टी ने निर्वाचन आयोग से समय भी मांगा है.पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) जी राम गोपाल नाइक ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से मेट्रो कोच के अंदर लेखन के संबंध में एक शिकायत मिली है. उन्होंने कहा, “इसके अनुसार, आगे की जांच के लिए राजौरी गार्डन मेट्रो पुलिस थाने में संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है.” पुलिस के अन्य अधिकारी के मुताबिक, मेट्रो ट्रेन और स्टेशन के भीतर लिखे कुछ संदेशों की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’इंस्टाग्राम’ पर एक खाते के जरिए साझा की गईंइन पोस्ट में सीएम को लेकर क्या लिखा है?
मेट्रो ट्रेन के भीतर एक संदेश में लिखा गया, “केजरीवाल दिल्ली छोड़ दीजिए! कृपया ! अन्यथा आप उन तीन थप्पड़ को याद कर लें जो आपको पूर्व के चुनाव में लगे थे. अब असली मुक्का / थप्पड़ जल्द लगेगा. झंडेवालान में आज की बैठक है.” वहीं, एक अन्य संदेश में लिखा गया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री हमें छोड़कर
चले जाएं, हमें अब मुफ्त चीजों की जरूरत नहीं है. मुख्यमंत्री आवास पर 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए.” मेट्रो ट्रेन में यह भी लिखा मिला, “आपको सुझाव दिया जाता है कि निम्नलिखित बिंदुओं का पालन करें… जल बोर्ड का पारदर्शी ऑडिट कराएं और संबंधित व्यक्ति/नेताओं की जिम्मेदारी तय की जाए, शराब नीति पर अंतिम रूप से आपका क्या कहना है और आपकी पार्टी या आपके नेताओं को इसमें कुल कितनी रिश्वत मिली और राघव चड्डा के नेत्र का उपचार एम्स या सफदरजंग या आपकी पसंद के किसी भी भारतीय अस्पताल में कराएं. आपसे यह उम्मीद की जाती है
इंटाग्राम यूजर की तलाश कर रही पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित गोयल नामक व्यक्ति के इंस्टाग्राम खाते का इस्तेमाल इस तरह के संदेशों की तस्वीरें साझा करने के लिए किया गया और खाता उपयोगकर्ता की तलाश की जा रही है जिसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, अधिकारी बताया कि ऐसा संदेह है कि गोयल ने कुछ लिखा और प्रसिद्धि के लिए उसकी तस्वीरें अपने खाते से साझा कीं. इस बीच, डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा कि हाल ही में मेट्रो ट्रेन और स्टेशन के अंदर लेखन की कुछ घटनाएं सामने आई हैं. बयान में कहा, “डीएमआरसी सभी से अपेक्षा करता है कि वे मेट्रो संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे कृत्यों से परहेज करें और यात्रियों से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह करता है. सह-यात्रियों से भी अनुरोध है कि यदि वे किसी को भी इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पाते हैं तो तुरंत मेट्रो अधिकारियों को इसकी सूचना दें.” इसमें कहा गया कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा शाखा आवश्यक कार्रवाई के लिए पहले से ही दिल्ली पुलिस के संपर्क में है















