ए0.पी0.जे0.अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के बी0 फार्मा के छात्रों ने अर्जित की उपलब्धि

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। ए0.पी0.जे0.अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के बी0 फार्मा के छात्रों ने, अर्जित की उपलब्धि.डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ के द्वारा। बी0 फार्मा के पांचवे व सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

जिसमें श्री राम कॉलेज आफ फार्मेसी के छात्र- छात्रों ने अपने हुनर का परचम लहराते हुए बड़ी उपलब्धि अर्जित की। डा0 ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा घोषित बीफार्मा पाठ्यक्रम के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में आदित्य ने 78.6 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम स्थान, कादंबरी ने 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान वही सयम ने 76 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। किया करते हुए परीक्षा परिणामों में बीफार्मा के सातवें सेमेस्टर से मेघा ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, खुशी ने 83 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व सागर ने 82 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और कॉलेज में हर्ष उल्लास का माहौल बना हुआ है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी की शिक्षा प्रणाली को दिया। जिसमें उन्हें प्रयोगात्मक परीक्षाओं का निरंतर अभ्यास कराया,जिस कारण उन्होंने यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया। इस अवसर पर छात्रों की उपलब्धि पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के निदेशक डॉ गिरेन्द्र कुमार गौतम ने बधाई दी और समय की महत्वता पर प्रकाश डाला और कहा कि स्नातक डिग्री का समय किसी भी छात्र के लिए स्वर्ण अवसर के समान होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास व अनुसासन से छात्रों के कौशल में भी वृद्धि होती है। श्रीराम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में छात्रों के हुनर मे वृद्धि के लिए के लिए समय-समय पर बहुत सारी एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज भी कराई जाती है जो छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि करती है।  छात्रों की उपलब्धि पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के सभी अध्यापकों द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts