मुजफ्फरनगर में आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा के नेतृत्व में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिला चिकित्सालय परिसर में पहुंचकर जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भेंट की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया मुख्य अतिथि रहे। सीएमएस डॉक्टर संजय वर्मा, वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर योगेंद्र तिरखा, डॉक्टर विनीत कौशिक, डॉक्टर मनोज गुप्ता, डॉक्टर बाबूराम यादव, डॉक्टर हारून और अन्य चिकित्सा टीम ने मशीन को ग्रहण किया। चिकित्सालय परिवार ने इस मानवीय कार्य की सराहना की और आचार्य कुल के निरंतर सहयोग की प्रशंसा की।
संस्था ने कहा कि जिला चिकित्सालय पुरुष और महिला दोनों को ही उनकी ओर से सहयोग मिलता रहा है, ताकि निर्बल और कमजोर वर्ग के मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। इस अवसर पर चौधरी राजवीर सिंह, चौधरी देवराज, अशोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर लोकेश चंद्र, सच्चिदानंद, शिव कुमार, डॉक्टर सुनील शर्मा, इंजीनियर राजेंद्र साहनी, रीता शर्मा, पूनम मार्शल, रेणुका, सुषमा सिंह, अंजू शर्मा, बबीता शर्मा, सरिता शर्मा, पूजा नरूला, संगीता विश्वकर्मा और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस आयोजन में आर्किटेक्ट राजेंद्र साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुजफ्फरनगर में आधुनिक वास्तुकला को दिशा देने वाले राजेंद्र साहनी ने शहर के विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने न केवल जनता को वास्तुकला के प्रति जागरूक किया, बल्कि सरकार को राजस्व के क्षेत्र में भी लाभ पहुंचाया। उनके प्रयासों से आज मुजफ्फरनगर में आधुनिक भवनों का विस्तार हुआ है, और वे शहर के प्रमुख व्यक्तित्वों में से एक बन गए हैं।















