बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा घूम-घूमकर अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि बीती देर रात्रि थाना कालिंजर पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के घूम-घूमकर छोटे-छोटे अवैध गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम शिवशरन शिवहरे पुत्र गोपाल निवासी बदौसा थाना बदौसा जनपद बांदा है।















