अवैध रुप से पटाखों की बिक्री करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा। सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध रुप से पटाखा निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में दिनांक 11.10.2025 को देर शाम थाना बदौसा पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नई बाजार बदौसा निवासी रमेश चन्द्र पुत्र सीताराम अपनी हड़हा रोड स्थित सेजल ब्यूटी पार्लर की दुकान में अवैध रुप से पटाखो की बिक्री कर रहा है । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल दुकान में पर जाकर छापेमारी की गई तो मौके से भारी मात्रा में अवैध रुप से पटाखे बरामद हुए । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पटाखो को कब्जे में लेकर थाना बदौसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रमेश चन्द्र पुत्र सीताराम निवासी नई बाजार थाना व कस्बा बदौसा जनपद बांदा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts