नरैनी/बांदा। खेत में खड़े हरे शीशम के पेड़ बिना अनुमति के कटवा लिए।मौके पर सूचना मिलते ही पहुंचे वन विभाग के सेक्शन अधिकारी ने सभी काटे गए पेड़ो को जब्त कर लिया।
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा अंश रनखेरा के रहने वाले प्रदीप चतुर्वेदी ने वन विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि नरसिंह पुर स्थित डामर रोड के किनारे खेतो में तीन हरे शीशम के पेड़ कटवा लिए।साथ ही चोरी से उनको कटवा कर आरोपी मौके पर से ट्रेक्टर में भरवा रहा था।कटान की जानकारी होने पर प्रदीप चतुर्वेदी ने तत्काल कोतवाली पुलिस सहित वन विभाग को सूचना दीं।मौके पर सूचना पाकर पहुंचे वन सेक्शन अधिकारी धर्मनारायण द्विवेदी ने सभी काटे गए पेड़ो को जब्त कर लिया।पीड़ित ने आरोपी लिखित मुकेश चतुर्वेदी के विरुद्ध शिकायत पत्र देकर बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का है।प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। वन सेक्शन अधिकारी से बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद काटे गए पेड़ो को जब्त कर लिया गया है।कटान करवाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर निर्धारित जुर्बाने की रकम वसूल की जाएगी।















