महाराष्ट्र के मुंबई में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां कथित तौर पर 15 से 20 बच्चों को ऑडिशन के बहाने रॉ स्टूडियो में बंधक बना लिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चों को रोल ऑडिशन के लिए बुलाया गया था, जिसमें से अधिकांश को वापस भेज दिया गया, लेकिन 15 से 20 बच्चों को अंदर रोक लिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर घबराए हुए माता-पिता स्टूडियो के बाहर पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर मुंबई पुलिस भी मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की। कुछ ही देर बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो उसी स्टूडियो में काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।















