चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार.

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बदौसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।7 जुलाई 26 को बदौसा पुलिस तुर्रा पुल मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। वाहन पर अंकित नम्बर प्लेट के सम्बन्ध में कागजात मांगे गए तो अभियुक्त कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मोटरसाइकिल उसने वर्ष 2023 में जनपद कानपुर नगर से चोरी की थी और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर भ्रमण करता था। बाइक के संबंध में थाना नौबस्ता जनपद कानपुर में मुकदमा दर्ज है।पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल व कूटरचित नम्बर प्लेट बरामद की। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त मोहित पुत्र किशन बिहारी निवासी ग्राम खुदावली थाना दिनारा जनपद शिवपुरी (म0प्र0) का निवासी हैं।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहन चोरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts