हरियाणा के रोहतक में हादसा, बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत,

रोहतक में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना में हरियाणा के राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत ने पूरे खेल जगत और प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना रोहतक के गांव लाखनमाजरा स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में उस समय हुई, जब हार्दिक नियमित की तरह प्रैक्टिस कर रहा था। अचानक कोर्ट पर लगा एक पोल टूटकर उसके सीने पर आ गिरा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही खिलाड़ियों, कोचों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया, क्योंकि सवाल यह उठ रहा है कि आखिर स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त क्यों नहीं थे।

हादसे के बाद हरियाणा सरकार और खेल प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि ग्राउंड में लगे पोल लंबे समय से जर्जर हालत में थे, लेकिन उनकी मरम्मत की ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस लापरवाही का परिणाम आज एक युवा खिलाड़ी की जान के रूप में सामने आया है। सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तूफान की तरह छा गया है और लोग इसे सिस्टम की नाकामी का जीता-जागता उदाहरण बता रहे हैं।

कांग्रेस सांसद रंदीप सिंह सुरजेवाला ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि सरकार और उसके सिस्टम की लापरवाही से हुई ‘हत्या’ है। सुरजेवाला का आरोप है कि राज्य सरकार खेल सुविधाओं को सुधारने के नाम पर सिर्फ कागजी आंकड़े गिनाती है जबकि मैदानों की असलियत बेहद खराब है। उन्होंने सवाल किया कि हार्दिक जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी की जान जाने के बाद क्या सरकार उसके माता-पिता को उनका बेटा वापस लौटा सकती है? विपक्ष के साथ-साथ आम लोग भी यही पूछ रहे हैं कि युवा खिलाड़ियों के भविष्य के साथ आखिर कब तक लापरवाही की जाएगी।

हार्दिक राठी को उसके गांव और राज्य में एक बेहद होनहार खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई थी और आगे अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने का सपना देखा था। लेकिन व्यवस्था की अनदेखी ने उसके सपनों को खत्म कर दिया। इस घटना ने खेल अधोसंरचना के हाल पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की यही मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच हो, जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और सभी खेल ग्राउंड की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी और खिलाड़ी को अपनी जान न गंवानी पड़े।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts