ABVP कार्यकर्ता सौम्यश्री की आत्मदाह से छात्रों में आक्रोश, औरैया में मौन यात्रा व श्रद्धांजलि सभा आयोजित

औरैया ओडिशा के बालासोर स्थित एफएम कॉलेज की छात्रा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सक्रिय कार्यकर्ता सौम्यश्री की आत्मदाह की घटना ने छात्र समाज को गहरे झकझोर दिया है। बताया गया है कि कॉलेज के शिक्षक और NSUI नेताओं की प्रताड़ना से आहत होकर सौम्यश्री ने आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाया। इस हृदयविदारक घटना के विरोध में ABVP औरैया इकाई ने राष्ट्रीय आह्वान के तहत स्थानीय तिलक महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया, जिसमें सौम्यश्री को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई।

श्रद्धांजलि सभा के बाद छात्रों द्वारा एक मौन विरोध यात्रा निकाली गई, जो तिलक महाविद्यालय से शुरू होकर संजय गेट होते हुए सुभाष चौक तक पहुंची। इस शांतिपूर्ण यात्रा में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया और सौम्यश्री को न्याय दिलाने की मांग को दोहराया।

विभाग संयोजक सुदीप चौहान ने जानकारी दी कि सौम्यश्री ने कॉलेज के विभागाध्यक्ष समीर साहू द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। उल्टा NSUI के नेताओं ने सौम्यश्री को बदनाम करने की कोशिश करते हुए उनकी शिकायत को “पब्लिसिटी स्टंट” कहकर मजाक उड़ाया। इस मानसिक दबाव और अपमान से टूटकर सौम्यश्री ने आत्मदाह कर लिया। एम्स भुवनेश्वर में कुछ दिन संघर्ष के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

तिलक महाविद्यालय की इकाई मंत्री दिव्या कुमारी ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि एक सुनियोजित हत्या बताया। उन्होंने कहा कि NSUI जैसे संगठनों के कुछ तत्व छात्राओं का मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं, और ऐसे आपराधिक मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण देना समाज के लिए कलंक है। उन्होंने ओडिशा सरकार और कॉलेज प्रशासन से दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस श्रद्धांजलि और विरोध कार्यक्रम में संगठन मंत्री चित्रांशु, गुलशन, प्रिया, तान्या, कृपलानी, आयुषी, आशुतोष तिवारी, श्लोक गुप्ता, प्रखर, निखिल मिश्रा, आरवन रॉय, मणि चौहान, पलक, वेदिका, नेहा, सोनम सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अंत में सभी ने सौम्यश्री की आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति देने की सामूहिक प्रार्थना की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts