बाँदा।जनपद बाँदा में पुलिस को 13 साल बाद सफलता मिली है। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो कर पुलिस की ही रायफल लूट कर भागने वाले संदीप को पैर में गोली मारकर पकड़ा है। एक लाख के इनामिया अभियुक्त को जनपद बांदा की एसओजी व थाना मटौंध की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है।देर रात मटौंध पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम भूरागढ़ बाईपास थाना मटौंध क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति व वाहनो की चेकिंग में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति तमंचा लिए सोना खदान के पास बैठकर शराब पी रहा है।पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर पकड़ने का प्रयास किया गया। तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उसकी स्थिति खतरे से बाहर है । पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम संदीप थाना कोतवाली कर्वी बताया । उसने बताया कि 13 साथियों को सन 2012 में कर्वी चित्रकूट से पेशी कराकर के बाँदा लाया जा रहा था तभी उसने अपने सभी सहयोगियों के साथ मिलकर रास्ते में मिर्ची पाउडर पुलिस कर्मियों की आंखों में डाल कर पुलिस कर्मी की रायफल लेकर फरार हो गया था।गिरफ्तार संदीप के पास से पुलिस को01 अवैध तमंचा 315 बोर,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर,,02 खोखा कारतूस 315 बोर, 1140 रु/ नगद बरामद हुए हैं।















