AAP विधायक रमन अरोड़ा भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार,

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के मामले में जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम ने उनके जालंधर स्थित आवास पर छापा मारा, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई पर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चाहे कोई अपना हो या पराया, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उनकी सरकार ईमानदारी के रास्ते पर अडिग है और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts