हादसे में एक युवक व एक बालिका की मौत,वाहन चालक फरार, परिजनों में मचा कोहराम।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

शाहपूर। थानाक्षेत्र के गांव बसीकला में भट्टे के पास गुरुवार की सुबह हुए हादसे में ई रिक्शा में सवार एक युवक की मौत व एक 5 वर्षीय प्ले क्लास की बच्ची की मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पँहुचे तथा घायलों को सीएचसी ले गए। जंहा पर एक युवक को मृत घोषित कर दिया व एक 5 वर्षीय बच्ची को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे बच्ची की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।पिकप चालक मौका पाकर फरार हो गया।


घटना की सूचना पर सीओ बुढाना गजेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी बृजेश शर्मा मौके पर पँहुचे व घायलों को अस्पताल भिजवाया। गुरुवार की सुबह गांव आदमपुर से ईं रिक्शा चालक तस्लीम रोजाना की भांति दर्जनों स्कूली बच्चों को लेकर कस्बे में स्थित मैक्स बेन्सन स्कूल में जा रहा था। ई रिक्शा में गांव निवासी 30 वर्षीय नाजिम पुत्र दीनमोहम्मद भी बैठ गया। ई रिक्शा जैसे ही गांव बसीकला में भट्टे के पास आई तो शाहपुर की ओर से तेज गति से जा रहे पिकप ने ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वँहा चीख पुकार मच गई। खेतो में काम कर रहे लोगो ने मौके पर पँहुच घायल बच्चों को उठाया तथा पुलिस को सूचना दी। नाजिम की मौके पर मौत हो गई तथा हादसे में घायल स्कूली बच्चों को शाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया। पिकप चालक मौके से फरार हो गया।हादसे में स्कूली बच्चे राधिका, अलीना, जैनब, वर्णिका , वेदिका, घायल हुए है।पांच वर्षीय प्ले क्लास की पांच वर्षीय छात्रा वर्णिका की गम्भीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल ले जाते समय वर्णिका की मौत हो गई। वर्णिका की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर सीओ बुढाना गजेंद्र पाल सिंह, नायब तहसीलदार ब्रजेश कुमार, थाना प्रभारी बृजेश शर्मा ने दोनों मृतको के शव पीएम को भेज दिए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पिकप चालक की तलाश में सीसी कैमरे की फुटेज निकलवा रही है। अभी तक तहरीर नही दी गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts