बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: बारिश से बचने के लिए रुके श्रद्धालुओं पर गिरी ढाबे की दीवार।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के पास एक बड़ा हादसा हुआ है। बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालु एक ढाबे पर बारिश से बचने के लिए रुके थे, तभी ढाबे की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी:
घटना बागेश्वर धाम से कुछ ही दूरी पर हुई घायलों में से एक-दो की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
बागेश्वर धाम में हादसा:
बागेश्वर धाम में यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले भी कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।















