गाजियाबाद. रील बनाने का शौक एक महिला को किस तरह भारी पड़ गया, इसका उदाहरण दिल्ली के करीब देखने को मिला. दिल्ली सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक महिला झाड़ियों (ग्रीन बेल्ड) में रील बना रही थी.उसी दौरान तमंचा लेकर एक बदमाश आया और तमंचा लगाकर घटना को अंजाम दे दिया. गायिजाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में इस बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में बदमाश ने घटना की बात कुबूल कर ली है.
इन्दिरापुरम पुलिस ने बताया कि 24 मार्च को इंदिरापुरम ग्रीन बेल्ट में यहीं की रहने वाली महिला रील बना रही थी. उसी दौरान बदमाश विवेक ग्रीन बेल्ट में तमंचा लेकर घुस आया. महिला रील बनाने में खोई हुई थी, उस समय पीछे की ओर ध्यान नहीं दे पायी. बदमाश ने अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से चेन और मंगलसूत्र छीन लिया. जब तक महिला कुछ समझ पाती वो फरार हो गया. इस संबंध में थाना इन्दिरापुरम पर एक अभियोग पंजीकृत कराया गया था.
8वीं,10वीं पास और बीबीए के छात्रों ने बनाया ग्रुप, मोटी कमाई से करने लगे ऐश, राज जानकर पुलिस भी रह गयी दंग…
तत्काल टीमों का गठन कर मैनुअल इनपुट, सीसीटीबी फुटेज की सहायता व मुखबिर खास की सूचना के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले शातिर अभियुक्त विवेक उर्फ राजू उर्फ काके को कश्मीरी गेट रेलवे स्टेशन दिल्ली के पास 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही अभियुक्त से लूट आदि का सामान खरीदने वाले अभियुक्त सुनार दीपक वर्मा को गिरफ्तार किया गया है.
अभियुक्त ने बताया कि 24 अप्रैल को मैने दोपहर के समय एक महिला से चैन व मंगलसूत्र की लूट की घटना को अंजाम दिया. उस समय मंगलसूत्र का पैंडल वहीं गिर गया था जो पीडि़ता के पास मौजूद है. मंगलसूत्र चैन को अभियुक्त के पास से बरामद किया गया है.















