विदेश भेजने ओर नौकरी लगवाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण ओर क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर आशुतोष सिंह के नेतृत्व में मंसूरपुर पुलिस द्वारा विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर लोगो के साथ ठगी करने वाली अभियुक्ता को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वादी हिमांशु पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम खानपुर मिल मंसूरपुर, द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि,विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी की गयी है तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पर मु0अ0सं0 99/2024 धारा 420,406,506 भादवि पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु। थाना मंसूरपुर पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा को विदेश भेजने व नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाली अभियुक्ता को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts