भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम कुरलसी के मूल निवासी रामनाथ सिंह जिला सहकारी बैंक लि. के अध्यक्ष है मुजफ्फरनगर के किसानों की समस्याओं के लिए सहकारीता मंत्री जेपीएस राठौर के आवास पर सहकारी विभाग के कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि हमारे बैंकों में गरीब किसानों का पैसा है और हम उन्हें यह रकम सूद समेत वापस करना चाहते हैं।
इसके लिए यहां सहकारी बैंक के अध्यक्षों और विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की जा रही है। सहकारी बैंक निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों के साथ कैसे प्रतिस्पर्धा करके आगे बढ़ सकते हैं, इस पर भी मंथन किया उन्होंने सहकारी बैंकों में कुशल प्रबंधन, ऋण और वसूली प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा की । उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में डिजिटल टेक्नोलाजी का अधिकतम उपयोग करते हुए सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर जोर देने की बात कही जिला सहकारी बैंकों से इंटरनेट मोबाइल बैंकिंग सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने की अपेक्षा भी की
















