अवैध तमंचे के साथ घूम रहा शातिर व्यक्ति गिरफ्तार.

बांदा। एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना नरैनी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने रात में अवैध तमंचा लेकर घूम रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
घटना 2/3 जुलाई की रात की है। थाना नरैनी पुलिस टीम रात्रि गश्त एवं चेकिंग पर थी। इसी दौरान ग्राम नहरी के मुकेरा माइनर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में बैठा दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर पूछताछ की और तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाला उर्फ शमीम पुत्र जोधा निवासी नहरी, थाना नरैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से जबरन वसूली, मारपीट, चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी तमंचा लेकर रात में किस मकसद से घूम रहा था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts