मुज़फ्फरनगर: शहीद दिवस के अवसर पर नगर पालिका सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, सभासदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का त्याग सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित में एकजुट रहने और शहीदों के आदर्शों को अपनाने की अपील की।इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।















