शामली-कैराना बाईपास पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत,

शामली-कैराना बाईपास पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक पति के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो

घटना के अनुसार, दंपति कैराना से शामली लौट रहे थे, जब भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक डंपर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में पति की जान चली गई, और पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो ट्रक डंपर का पता लगा पाई है और न ही आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर पाई है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल चालान भेजने वाली पुलिस इस मामले में इतनी सुस्त क्यों है। स्थानीय लोगों और परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपी ड्राइवर और ट्रक डंपर को गिरफ्तार करे और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। इस घटना ने इलाके में गहरी नाराजगी और यातायात सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts