स्कूल में लगी भयानक आग 3 वाहन व रिक्शा जलकर खाक

बाँदा- जनपद बांदा में देर रात बड़ोखर खुर्द ब्लॉक के बेनी के पुरवा गांव में एक स्कूल में अज्ञात कारणों के चलते भयानक आग लग गई आग लगने की वजह से स्कूल में खड़ी तीन स्कूली वैन व एक ई रिक्शा जलकर राख हो गया गांव के ही रहने वाले बृजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे फाटक के चौकीदार के द्वारा सूचना दी गई थी कि आग की लपटे बुरी तरह से स्कूल के अंदर से निकल रही है। तो वह अपने साथ पड़ोसियों को लेकर के पहुंचा तो देखा कि स्कूल के वाहनों पर आग लगी हुई है। फोन के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई सूचना के लगभग 1 घंटे के बाद फायर ब्रिगेड पहुंची फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत मशक्कत करके किसी तरह से आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक स्कूल वैन बुरी तरह से आग की लपटों से जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्ञात कारणों के चलते आग लगी है। लाखों रुपए के वाहन जलकर राख हो गए हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बड़ा हादसा होने से बच गया है।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts