सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।  सभी आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुद्रढ़ रखें के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन। कांवड़ यात्रा के द्रष्टिगत समस्त चिकित्सा सुविधाओं के साथ -साथ आवश्यक दवाईओं का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखें अपर जिलाधिकारी प्रशासन। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा, उपजिलाधिकारी बुढ़ाना संजय सिंह एवं अन्य सम्बंधित अधिकारीयों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बुढाना का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अन्नू चौधरी से केंद्र पर मौजूद व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद निम्नलिखित बिंदुओं का जायजा लेते हुए सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सा अधिकारी से आपातकालीन सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के पश्च्यात व् व्यवस्थाओं को 24 घंटे सुद्रढ़ रखने हेतु निर्देशित किया गया। फार्मासिस्ट से इमेरजेन्सी दवाईयो की उपलब्धता व उपचार विधि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के पश्च्यात द्वारा आगामी कावड के द्रष्टिगत एन्टी स्नेक वेक्सीन व एन्टी रेबीज वेक्सीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेने के पश्च्यात औषधि भंडार में उपलब्ध दवाइयों का जायजा लेते हुए स्टॉक को मानकानुसार बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। लेबर रूम व जननी सुरक्षा वार्ड में निरीक्षण कर स्टाफ नर्साे को आवश्यक दिशा निर्देश देने के पश्च्यात महोदय द्वारा ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोग्राम मैनेजर से आशा भुगतान के बारे में जानकारी लेने पर बीपीसीएम द्वारा अवगत कराया गया कि आशा भुगतान की प्रक्रिया जून माह तक की पूर्ण करा ली गयी है। इस दौरान मैडिकल ऑफिसर डॉ भानू प्रताप चीफ फार्मासिस्ट लोकेश शर्मा व प्रदीप कुमार सहित बीपीएम यूनिट के कर्मी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts