शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा ने सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप, हॉस्टल में लगाई फांसी

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रही एक छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह दिल दहला देने वाली घटना तब और भी गंभीर हो गई जब छात्रा का सुसाइड नोट सामने आया। इस सुसाइड नोट में उसने सीधे तौर पर एक प्रोफेसर को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। छात्रा ने अपने अंतिम पत्र में लिखा, “मेरी मौत के जिम्मेदार सिर्फ प्रोफेसर होंगे…”, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। छात्रा की पहचान और प्रोफेसर के नाम को लेकर अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि छात्रा लंबे समय से मानसिक तनाव में थी। फिलहाल पुलिस छात्रा के दोस्तों, सहपाठियों और संबंधित स्टाफ से पूछताछ कर रही है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच में सहयोग का आश्वासन दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts