सार्थक संस्था द्वारा एक छात्र , एक पौध के अंतर्गत पौध वितरित

शाहपुर। जनपद मुजफ्फरनगर की सार्थक संस्था द्वारा शाहपुर कन्या इंटर कालेज में एक छात्र , एक पौध कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली छात्राओं को पौध वितरित की गई। कालेज की प्रधानाचार्या उषा अस्थाना व अन्य शिक्षिका द्वारा छात्राओं को कटहल, अमरूद, जामुन, नीम आदि पौध दी गई। इस मौके पर संस्था के संस्थापक कांति राठी ने कहा कि पौध हमारी धरती के आभूषण है। पौधों से पर्यावरण सन्तुलित तो रहता ही है साथ ही मनुष्य को रोग मुक्त भी बनाता है। इस दौरान कालेज की सैकड़ो छात्राओं को पौध वितरित की गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts