मालाखेड़ा में देव नारायण धाम तक पहुंचाने वाला 8 करोड़ का नया पुल निर्माणाधीन, होगा क्षेत्र का नया सेल्फी पॉइंट

मालाखेड़ा जयपुर स्टेट हाईवे 44 पर देव नारायण धाम को जोड़ने के लिए लगभग 8 करोड़ रुपए की लागत से नया पुलिया निर्माणाधीन है। यह पुलिया रूपारेल नदी पर बनी है, जिसकी लंबाई करीब 100 मीटर है और मुख्य ब्रिज का हिस्सा 70 मीटर लंबा होगा। पुल की चौड़ाई 9.5 मीटर निर्धारित की गई है, जिससे दो वाहनों का सुगमता से आवागमन हो सकेगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, पिलर की ऊंचाई 30 मीटर से अधिक रखी गई है ताकि तेज बारिश में भी यातायात बाधित न हो। पिलर निर्माण के दौरान नियमित सिंचाई कर ठेकेदार को पिलर के मजबूत बनने का निर्देश दिया गया है।

मंदिर निर्माण के संयोजक तोताराम गुर्जर ने बताया कि इस पुल के बनने से देव नारायण मंदिर तक वाहन पहुंच सकेंगे, जिससे भरतरी और देवधाम मेले के दौरान स्टेट हाईवे 44 पर जाम की समस्या समाप्त होगी। पुल पर प्राकृतिक सुंदरता के बीच सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे, जो सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इससे बारां वियर व सरिस्का आने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और क्षेत्र का पर्यटन विकास होगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts