भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। कारितास इंडिया द्वारा मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में शांति सद्भावना हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे हितधारको को उनके कार्य, कर्तव्य ओर भविष्य की कार्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अनिमेष विलियम्स ने सभी का स्वागत कर बैठक के उद्देश्य के बारे में बताया। जिला समन्वयक अवधेश कुमार ने कहा कि हम एक ऐसे उद्देश्य के लिए इक्कठा हुए है। जो मानवता के लिए है। आज हम शांति सद्भावना और विकास फोरम की स्थापना के लिए ये बैठक रखी गई है। जिसमे आपके सुझाव और विचार आमंत्रित रहेंगे। उसके बाद जिला समन्वयक कुलदीप त्यागी जी के द्वारा प्रतिभागियों से उनकी अपेक्षा पूछी गई तथा प्रतिभागियों ने अपेक्षा रखी की यह मंच किस प्रकार काम करेगा,मंच के क्या कार्य होंगे, मंच में कोन कोन पदाधिकारी होंगे तथा मंच की प्रगति रिपोर्ट आदि। उसके बाद अवधेश के द्वारा संवाद के बारे में प्रसतुतिकरण किया तथा संवाद के द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर ज्ञानी गुरु वचन सिंह जी ने कहा कि यदि हम शांति ओर विकास में रुचि रखते तो आप अपने एरिया में होने वाले किसी भी शांति विकास के लिए होने वाली बैठकों में हिस्सा ले। बैठक में आए शहर काजी मौलाना तनवीर आलम जी ने कहा कि शांति तब आयेगी जब मन का मेल दूर होगा तभी शांति होगी। ओर समाज में शांति भी तभी आयेगी जब समाज एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो। इसके बाद संत जोन्स चर्च के फादर अन्द्रियास बलदेव जी के द्वारा मंच के द्वारा कैरिट्स को वर्गीकृत करते हुए कहा कि किसी उद्देश्य के लिए लोगों को साथ लेकर चलना और अवधेश के द्वारा गठन के लिए सभी की सहमति ली गई तथा सभी को शपथ दिलाई गई। उसके बाद राष्ट्रीय गान गाकर और एसएसएफ सदस्यों का धन्यवाद देकर बैठक समाप्त की गई। इस अवसर पर संदीप दास, डॉ. अरविंद त्यागी, मास्टर् खलील अहमद, बाबूराम,आश मोहम्मद, नय्युम त्यागी,प्रधान ,शबाना परवीन, एकता, संगीता, निधि, आरती, रुचि पाल, नितिन कुमार,जय वीर चौधरी, तरस वर्मा, जय भगवान वर्मा, कार्यकर्ता अरुण कुमार और ज़ुबैर अली आदि मौजूद रहे।















