लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मंडलों की बैठक आयोजित ।

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। विधान सभा मीरापुर में आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से मंडलों की बैठक आयोजित की गई। प्रथम बैठक भोपा में दो मंडलों की और संभलहेड़ा में तीन मंडलों की बैठक में विधान सभा संयोजक के नाते सहभागिता की और चुनावी योजना के बिंदुओं पर चर्चा की। विधान सभा प्रभारी राजपाल सिंह ,सह प्रभारी हरीश अहलावत ने भी अपने विचार रखे । मंडलों के प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष,मंडल पदाधिकारी ,शक्ति केंद्र के प्रभारी और संयोजक इस बैठक में अपेक्षित थे,सिद्धपीठ पंचमुखी मंदिर में भगवान भोले नाथ की पूजा भी की, बाद में ग्राम खाईखेड़ा में जिला पंचायत द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के लिए चारे पानी की व्यवस्था ठीक करने के सख्ती से निर्देश दिए ।भाजपा.कार्यकर्ता भी साथ रहे ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts