भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में दानवीर भामा शाह की जयंती को व्यापार कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया,इस दौरान कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक सांत्वना गौतम मुख्य अतिथि एवं अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गजेंद्र कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर व्यापारियों के विचार सुनकर उनकी समस्याओं का भी निस्तारण किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सर्वाधिक टैक्स पेयर करने वाले व्यापारियों को जॉइंट कमिश्नर और अपर जिलाधिकारी राजस्व ने भामा शाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जॉइंट कमिश्नर कार्यपालक सांत्वना गौतम ने कहा कि शासन द्वारा निर्णय लिया गया था कि 29 जून को दानवीर भामा शाह वर्षगांठ व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसी क्रम में पहली बार व्यापारी कल्याण दिवस मनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हर्ष का विषय है कि इसमें सम्मानित व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में व्यापारियों के विचारों को सुना गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कहा कि आज दानवीर भामा शाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई है उन्होंने व्यापारियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि जो समाज की मुख्य धारा से पिछड़े हुए वर्ग हैं उन्हें भी अपने साथ जोड़कर चलें क्योंकि जब भी भामा शाह का नाम आता है तो उनको दानवीर के रूप में देखा जाता है,इस अवसर पर व्यापारीगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
















