भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

शाहपुर।भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली।क्षेत्र के गांव सोरम में समाजसेवी पंडित ओम दत्त शर्मा की नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने भाग लेकर भगवान परशुराम का गुणगान किया। गांव में जगह-जगह शोभा यात्रा पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया ।विशाल आयोजन में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा।

क्षेत्र के ऐतिहासिक गांव सोरम में समाज सेवी पंडित ओमदत्त शर्मा की नेतृत्व में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान चौधरी करणवीर सिंह ने फीता काटकर व सत्यवीर सेक्रेटरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शोभायात्रा समाज सेवी के निज आवास से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होती हुई देर शाम उनके ही आवास पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का भाकियू के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष विपिन बालियान के आवास पर भारी पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां के साथ डीजे पर बज रहे सुंदर भजनों को सुनकर ग्रामीण मंत्र मुक्त हो गये। सुरक्षा के दृष्टि से थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा व एस एस आई नंदकिशोर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस अवसर पर,सुबोध शर्मा,रामकुमार शर्मा,जनार्दन शर्मा,वासुदेव शर्मा,सुखपाल शर्मा,मनोज शर्मा,मोनू शर्मा,कृष्णपाल शर्मा,संदीप शर्मा,विशाल वर्मा,सोमपाल,विनय ,सुक्खा शर्मा सहित क्षेत्र व गांव के सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts