औरैया : सुदिती ग्लोबल एकेडमी में ‘वेलिना लिटिल चैम्प सेलिब्रेशन’ का भव्य आयोजन

औरैया के सुदिती ग्लोबल एकेडमी, जनेतपुर में छोटे बच्चों की सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा “वेलिना लिटिल चैम्प सेलिब्रेशन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता तथा उपजिलाधिकारी हरिश चंद्र उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता डा. रमाकांत शर्मा, वरिष्ठ सदस्य, उत्तर प्रदेश कार्य समिति, भारतीय जनता पार्टी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डा. (प्रो.) देवेंद्र सिंह (पूर्व डीन, चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय), लवली जेम्स (सीएनओ, यूपी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस, सैफई) तथा डा. आनंद (सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर, औरैया, इटावा, कन्नौज एवं फर्रूखाबाद) मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए परीक्षाफल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रेरणादायक बताया। उपजिलाधिकारी हरिश चंद्र ने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से सोशल मीडिया के प्रति जागरूक रहने की अपील की। डा. रमाकांत शर्मा ने शिक्षकों और अभिभावकों को छात्रों के मानसिक विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए मेहनत से पढ़ाई करने का संदेश दिया। डा. लवली जेम्स एवं प्रो. डा. देवेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में करीब 25 प्रस्तुतियां दी गईं। मोना सिंह के निर्देशन में सरस्वती वंदना, जबकि कक्षा 2 की छात्राओं ने अध्यापिका सौम्या नेगी के निर्देशन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डा. आनंद ने अतिथियों, अभिभावकों, पत्रकारों एवं छात्रों को धन्यवाद दिया। डा. आनंद, नीलम आनंद एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने अतिथियों का माल्यार्पण कर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षिका बेबी सोनी ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts