हर घर तिरंगा अभियान-2025 के तहत आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में क्विज व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में, डॉ. राजीव कुमार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान-2025 के अंतर्गत आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल में “राष्ट्रीय ध्वज को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सोनल, चित्रांशा, विशेष, आलम सहित अन्य प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव कुमार ने एकेडमी समन्वयक को हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत लाइव पौधा भेंट किया। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति गीतों, जोशीले नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें संगीत शिक्षक रेखा की भूमिका विशेष रही।डॉ. राजीव कुमार ने उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान रखने और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि तिरंगा महोत्सव का द्वितीय चरण 9 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें तिरंगा मेला, म्यूजिकल कंसर्ट, तिरंगा बाइक व साइकिल रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और तिरंगा रैलियों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने, देशभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रम में आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास के मार्गदर्शन में जनपद के सभी विद्यालयों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।इस कार्यक्रम में आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य सोनिका आर्य और प्रबंधक सुघोष आर्य के नेतृत्व में शिक्षक नीलू, रेखा, अंशु, अक्षित और प्रियांशु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन ने विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल बना दिया और प्रतिभागियों में राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रबल किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts