मुज़फ्फरनगर के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में ओपन कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

मुज़फ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ओपन कराटे चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले और आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रवेंद्र दहिया मुख्य अतिथि, एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर के संचालक अनिल कुमार शास्त्री विशिष्ट अतिथि, जबकि साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद रहीं। टूर्नामेंट का संचालन कराटे कोच सेंसेई नीरज सैनी ने किया।

टूर्नामेंट में मुज़फ्फरनगर, जानसठ, मेरठ, देवबंद और रोहाना से करीब 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में कराटे कोच सिंहासन बसंत उपाध्याय, सेंसेई निखिल कुमार और सेंसेई नीरज सैनी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि इतने बड़े स्तर की कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में हुआ। उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक नीरज सैनी की सराहना करते हुए उन्हें 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की और सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ ऑनर क्रांतिकारी शालू सैनी ने अभिभावकों से कहा कि अपने बच्चों, विशेष रूप से बेटियों को आत्मरक्षा के लिए अवश्य तैयार करें। उन्होंने कहा कि हमारे देश को “पापा की परी” नहीं, बल्कि “शेरनियां” चाहिएं। उन्होंने सभी कोचों से अपील की कि अगर किसी बच्चे में सीखने की लगन है और वह फीस देने में सक्षम नहीं है, तो उसकी मदद अवश्य की जाए ताकि वह आत्मरक्षा सीख सके और अपने भविष्य को संवार सके।

विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश रेशु ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए छात्रों से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजू सैनी, राष्ट्रीय महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट भी उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों और सहयोगियों ने खिलाड़ियों के उत्साह की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में नितिन बालियान, संत कुमार, विपिन कुमार, आरती, खुशी पाल, शुभम कुमार, अरुण सैनी, आशु कुमार, सौरभ पिलानिया, अभिषेक त्यागी, राज कुमार, जगदीश पास, हर्ष त्यागी, नीरज पुंडीर, नीशू, गौरांशी, राजकुमारी सैनी, सिंहासन बसंत उपाध्याय और सेंसेई निखिल कुमार का विशेष योगदान रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts