अलवर: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एसआई काशीराम शर्मा ने बताया कि 4 मार्च की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि जीएसटी चौराहे से मुल्तान नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक अवैध हथियार के साथ खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक युवक अनिल कुमार उर्फ मोटा पुत्र रामप्रसाद, उम्र 25 साल, निवासी नई बस्ती दिवाकरी खड़ा मिला। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 0.32 बोर का अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts